फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एडीओ पंचायत को नोटिस, सचिव का वेतन रोका

Fri, 12 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम अनुपम शुक्ला ने ग्राम पंचायत बढ़ियानी के पंचायत सहायक से आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम ने एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने और ग्राम सचिव की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के गोल्डन कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। जिन वृद्धजनों के आधार कार्ड में त्रुटि है और कोई अन्य प्रमाण उपलब्ध नहीं है, उनके स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं। बैठक में डीएम ने हर घर जल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा, जल जीवन मिशन हेल्पलाइन 18001212164 के प्रचार-प्रसार, सफाई व्यवस्था सुधारने, फैमिली आईडी योजना में तेजी लाने तथा ग्राम सचिवों व पंचायत सहायकों के समन्वय से फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें