फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से

Fri, 30 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मां दुर्गा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर जिले में गत दिवस आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों की विशेष साफ-सफाई का अभियान शुक्रवार सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे-बड़े बाजारों में पूजा से  सामग्रियों की खरीदारी का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


लोगों ने फल समेत अन्य पूजा सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के पहुंचने का दौर एक दिन पहले से ही शुरू हो गया। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्र के पहले दिन पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना कर दी जाएगी। शनिवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

पर्व के दौरान व्रत रखने वालों ने एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे-बड़े बाजारों में पहुंचकर पूजा सामग्रियों समेत फल एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। कोई चुनरी खरीद रहा था तो कोई नारियल। किसी ने फल की खरीदारी की, तो किसी ने सिंघाड़े का आटा। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों की विशेष साफ-सफाई का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पुरानी तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, बस स्टेशन क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर आदि की सुबह से ही साफ-सफाई का दौर प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।

इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी स्थित मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष दौर एक दिन पहले चला। उधर, शुक्रवार को ही ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

दरअसल ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए शनिवार को ही खोल दिए जाएंगे। बरियावन, जाफरगंज, सिकरोहर,  खासपुर, सूरापुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी सुबह से ही जिला मुख्यालय से दुर्गा प्रतिमाओं के जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें