फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा कराई जाएगी। जिले के 19 केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा में चार हजार 370 छात्र भागीदारी करेंगे। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए नवोदय विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज, संतकबीर इंटर कॉलेज, रांज्ञेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, रामलोचन इंटर कॉलेज भियांव, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, चंडीप्रसाद मिश्र अक्षय चंद्रा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तेंदुआई कला, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर, राजकीय इंटर कॉलेज जलालपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, एचटी इंटर कॉलेज टांडा व मश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा में नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
बताया कि परीक्षा में 4390 आवेदन हुए हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए नौ सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा कुल 19 पर्यवेक्षक होंगे। प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर लें। बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें