फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएगी नवोदय की टीम

Tue, 04 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रवाना होती टीम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय की पांच सदस्यीय खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार को कर्नाटक के हसन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए रवाना हो गई। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

टीम में शरद वर्मा, उत्कर्ष, प्रियांशु दास, मोहम्मद सलार और दीपचंद शामिल हैं। सभी खिलाड़ी खेल शिक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि टीम अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेगी।
प्रधानाचार्य वीके यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही विश्वास जताया कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें