फोटो 24, अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में नवोदय परीक्षा देने जाते परीक्षार्थियों की होती जांच पड?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 12 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुल 2 हजार 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 3 हजार 508 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। परीक्षा को शंांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगातार नजर रखे हुए थे।
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा वैसे तो सुबह साढ़े 11 बजे से होनी थी, लेकिन परीक्षार्थियों का अभिभावकों के साथ दस बजे से ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बताते चलें कि नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर, जीआईसी आलापुर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, जनता इंटर कॉलेज नेवादा व डा. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर शामिल थे।
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 12 केंद्रस्तरीय सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक चली परीक्षा में 1 हजार 194 परीक्षार्थी ऐसे थे, जो परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा ने बताया कि कुल 5 हजार 702 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। 3 हजार 508 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 2 हजार 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में निपटी। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।