फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ का हुआ संगठन विस्तार

Thu, 11 Sep 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ ने प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए कई मंडलों और जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। महासंघ कार्यालय रामनगर से राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह व कोर कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बुधवार को सूची जारी की।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यभार का ग्रहण कर महासंघ के उद्देश्यों और जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार से महासंघ की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक और मजबूती मिलेगी। इसमें अयोध्या मंडल के संयोजक पद पर मंदीप सिंह और मंडल अध्यक्ष पद पर संजय तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर में जिला संयोजक नित्यानंद पांडेय व जिला अध्यक्ष आलोक सिंह बनाए गए हैं। वाराणसी जिला अध्यक्ष पद पर राहुल पांडेय को नियुक्त किया गया, जबकि अंबेडकरनगर में रथ सहाय श्रीवास्तव को जिला संयोजक और सुनील सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लखनऊ में विशाल मिश्र को जिला संयोजक व अयोध्या जिले में अरविंद सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाराजगंज का अध्यक्ष राहुल मिश्रा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें