फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में तिरंगे के सम्मान को भूल गए कर्मचारी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय में इस तरह बेरुखी से फेंक दिया गया तिरंगा झंडा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रत दिवस को लेकर जिले में जहां तैयारियां जोरों पर है, वहीं जिले का उपसंभागीय परिवहन कार्यालय तिरंगे के सम्मान को लेकर बेफिक्र बना हुआ है। कार्यालय के अंदर दूसरे तल पर जाने के लिए बनी सीढ़ी के पास खाली पड़े स्थान को स्टोर रूम के रूप में प्रयोग किया जाता है। यहीं कबाड़ के बीच तिरंगा झंडा भी पड़ा है। हर दिन कर्मचारी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन तिरंगे को सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान रखने की फिक्र किसी ने नहीं महसूस की।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का महापर्व है। ऐसे में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में आजादी का दिन धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर है। सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ ही अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक तिरंगे के सामने नतमस्तक होंगे। इन्हीं तैयारियों के बीच उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां प्लास्टिक का बना तिरंगा कार्यालय में किसी कार्यक्रम के दौरान लाया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इसे कबाड़ के बीच डाल दिया गया।
अकबरपुर नगर के प्रदीप सिंह व संतोष कुमार का कहना है कि अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। तिरंगा किसी भी रूप में हो, उसका अपमान नहीं होना चाहिए। यह समूचे देश के गौरव से जुड़ा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए कार्यालय में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में प्लास्टिक का तिरंगा गलती से कबाड़ के बीच चला गया होगा। जानकारी होते ही आरई को भेजकर तिरंगे को सम्मान सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया। कर्मचारियों को हिदायत भी दी की तिरंगे के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन

- केएन सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें