अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में नगर पालिका के संपत्ति रिकॉर्ड में नाम बदलकर मकान और दुकान हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर अकबरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
अकबरपुर के धर्मा मुबारकपट्टी मजरे बैजूपुर निवासी 79 वर्षीय श्रीराम वर्मा ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने शहजादपुर में भूमि अपने नाबालिग पुत्र राकेश के नाम खरीदी थी। कुछ समय बाद पुत्र राकेश की मृत्यु हो गई थी। इसी भूमि पर उन्होंने दुकान और मकान बनवाया। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड बदल दिया गया है। जांच कराने पर पता चला कि मकान और दुकान उनकी पत्नी के नाम से हटाकर सद्दरपुर निवासी रमेश चंद्र के नाम दर्ज कर दी गई है। 23 जून 2024 को दोपहर करीब 12 बजे रमेश चंद्र बंदूक लेकर दुकान पर पहुंचा।