फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य पूर्ण, मिली राहत

Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 मालीपुर जाफरगंज स्टेशन के मध्य स्थित गेट संख्या 75 स्पेशल लाइन ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा होन
विज्ञापन
जलालपुर। मालीपुर–जाफरगंज रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित गेट संख्या 75 पर स्पेशल लाइन ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार शाम इसे आम जनमानस के लिए खोल दिया गया। गेट खुलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक मरम्मत के चलते यह क्रॉसिंग 28 दिसंबर से 31 दिसंबर सुबह 8 बजे तक बंद रहने की सूचना दी गई थी। मरम्मत कार्य रविवार से शुरू किया गया था, जिसे मंगलवार शाम करीब 6 बजे पूरा कर लिया गया। क्रॉसिंग बंद होने के कारण अकबरपुर से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित था। सीनियर सेक्शन इंजीनियर संदीप कुमार यादव ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत का कार्य पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें