फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में लगेंगी 1500 नई एलईडी लाइट व 75 हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गतिरोधों की वजह से लगातार टल रही नगर पालिका परिषद, अकबरपुर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें 44 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया। तय हुआ कि नगर पालिका क्षेत्र में 75 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। मार्ग प्रकाश की बेहतरी के लिए 1500 एलईडी लाइटें भी खरीदी जाएंगी। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए खरीदी गई भूमि पर चहारदीवारी बनवाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से हो गया। आउट सोर्सिंग के जरिए श्रमिकों की तैनाती करने व मानदेय पर लेखपाल तैनात करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

सभासदों से गतिरोध को लेकर अकबरपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक लगातार टल रही थी। काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष ने सभासदों व कर्मचारियों से कहा कि सभी को मिलकर नगर के विकास के लिए तेजी से काम करना है। जनता के प्रति जवाबदेही व वचनबद्धता समय से पूरी करनी होगी।
आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। भरोसा दिलाया कि विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। बाद में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पिछले बचे 12 करोड़ 76 लाख 63 हजार व मौजूदा वित्तीय वर्ष के 31 करोड़ 56 लाख 97 हजार रुपये को मिलाकर 44 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये का बजट पास किया गया। 43 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये व्यय को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष की वास्तविक आय लगभग 27 करोड़ 80 लाख व वास्तविक व्यय 29 करोड़ 74 लाख का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के लिए 1500 एलईडी लाइट क्रय करने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई, जिसका प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुखता से किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 75 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। यह भी तय हुआ कि कूड़ा एकत्र करने के लिए खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी बनवाई जाएगी।
मानदेय पर लेखपालों की तैनाती व आउट सोर्सिंग के जरिए श्रमिक रखने का भी निर्णय हुआ। यह तैनाती 31 मार्च 2020 तक के लिए करने का निर्णय हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि मानदेय व आउट सोर्सिंग के जरिए होने वाली इस तैनाती का लाभ नगर की जनता को मिलेगा। बैठक में अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, अवर अभियंता घनश्याम मौर्य, लेखाकार बृजेश शुक्ला और सभासदों में बलिराम, रुखसाना खातून, विनय कुमार, तारा गुप्ता, ललित मोहन श्रीवास्तव, सतीश तिवारी, विनय कुमार, रूबी गुप्ता, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें