फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादाब इलेवन, जलालपुर व रामदेव जनता ने जीते मैच

Thu, 02 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चार मुकाबले हुए। पहला मैच शादाब इलेवन, दूसरा जलालपुर, तीसरा रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी व चौथा मैच शादाब इलेवन ने जीता।
विज्ञापन





पहले मैच में जलालपुर की टीम टॉस जीतकर निर्धारित आठ ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 19 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शादाब इलेवन टीम ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बनाकर मैच को जीत लिया।




दूसरा मैच रुकमंगलपुर व जलालपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रुकमंगलपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 64 रनों का लक्ष्य दिया। जलालपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ ओवरों की समाप्ति से पहले ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन





तीसरा मुकाबला प्रतापपुर चमुर्खा व रामदेव जनता इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें रामदेव जनता इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर 97 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।




लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापपुर की टीम 45 रनों पर ही ढेर हो गई। इससे टीम को 52 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।




चौथा मैच अहिरौली व शादाब इलेवन के बीच हुआ। अहिरौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शादाब इलेवन की टीम ने 57 रन बनाकर मैच को जीत लिया।




मुख्य अतिथि विदुषी महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कांत दुबे व सपा नेता नंदू यादव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय जाना और प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें