फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 26 इंटर कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Mon, 23 Jan 2023 05:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत रविवार को 26 कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। कहीं जीव विज्ञान तो कहीं रसायन व भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार संबंधित कॉलेजों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन






यूपी बोर्ड की फाइनल परीक्षा से पहले सेमी फाइनल मानी जाने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के तहत रविवार को 26 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, कम्प्यूटर व कृषि विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।




परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार लगातार संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर जायजा लेते रहे। साथ ही जिम्मेदारों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन





इस बीच प्रभारी डीआईओएस मनोज गिरि ने एचटी इंटर कॉलेज टांडा व सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर में पहुंचकर निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें