फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में उलझी युवक की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में मंगलवार को मिले शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि राजेपुर धावां ग्राम पंचायत के सम्मनपुर पुरवे का रहने वाला शक्ति राजभर (20) बीते सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से 100 मीटर दूर खेत में पाया गया। ग्रामीणोंं व परिजनोंं से पुलिस की पूछताछ में घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक की गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा युवक के पिता ने लगाकर तहरीर दी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज भी किया गया। इस बीच अब सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत की गुत्थी को उलझा दिया है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें