फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर रोकना होगा लोकतंत्र के मूल्यों से खिलवाड़

Mon, 04 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कहा गया कि देश में लोकतंत्र के स्थान पर मनुतंत्र लागू किया जा रहा है। कारण यह कि लोकतंत्र का गला लगातार घोंटा जा रहा है।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आगामी 17 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यहां लोकतंत्र नहीं, बल्कि मनुतंत्र लगाए जाने का प्रयास हो रहा है।

भाजपा, सपा व कांग्रेस पर बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा गया कि इन्हें डॉ. अंबेडकर से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ उनके नाम का प्रयोग राजनैतिक लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अंबेडकरवादियों से आह्वान किया कि वे आगामी 17 अर्पेल को लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर राजनैतिक दलों को यह संदेश दें कि अब बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर और राजनीति नहीं करने दी जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले लोगों के उत्थान में खर्च कर दिया। अब कुछ लोग अपने को उनका उत्तराधिकारी बताकर राजनीति कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान संगीता, वीरेंद्र कुमार, अली रजा, शिवकुमार यादव, पूनम, भीमसेन राजभर, दीपू, साधू, सतीशचंद्र, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें