फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मखदूमपुर गांव में शनिवार को दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इससे पहले कि घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायकेवाले पहुंचते, ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी दिनेशलाल की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति का शनिवार देर शाम शव घर के कमरे की छत से दुपट्टे द्वारा लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव की ही एक महिला ने इस बीच घटना की जानकारी नवविवाहिता के मायके अहिरौली थाना अंतर्गत कंदरियावां स्थित उसके पिता को दी।
विज्ञापन

जब तक कंदरियावां से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक ससुरालीजन शव को नीचे उतारकर भाग खड़े हुए। जब मायके से पिता रामचरन व अन्य मौके पर पहुंचे, तो शव चारपाई पर था और दुपट्टा पंखे से बंधा हुआ था। घर में कोई भी नहीं था।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति दिनेश, ससुर रामनयन व जेठ राकेश के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रीति का विवाद गत 26 फरवरी 2020 को दिनेश के साथ की थी। उस समय क्षमता से अधिक दानदहेज भी दिया था। विवाह के बाद से 5 लाख रुपये की मांग ससुरालीजन द्वारा की जा रही थी।
इसके लिए अक्सर उसकी पुत्री के साथ मारपीट भी की जाती थी। घटना के दिन भी उसकी पुत्री ने फोन कर कहा था कि ससुरालीजन 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वे सभी तरह तरह की धमकी भी दे रहे हैं। यहां तक जान से भी मारने की धमकी दे रहे। उस समय तो उसने अपनी पुत्री को समझा बुझा लिया, लेकिन इसके दो घंटे बाद ही गांव की ही एक महिला का फोन आया कि उसकी पुत्री प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे सब जब घटना पर पहुंचे तो शव नीचे चारपाई पर था। दुपट्टा पंखे से बंधा हुआ था और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें