अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन के शनिवार को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से अस्पताल में हड़कंप मच है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर भेजा गया है। साथ ही लेबर व गायनी वार्ड को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 128 पहुंच गई है। 121 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 7 का इलाज चल रहा है।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। आननफानन कोरोना संक्रमित ओटी टेक्नीशियन को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया गया। साथ ही लेबर रूम व गायनी वार्ड को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सीएमएस डॉ. पीन यादव ने ओटी टेक्नीशियन के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि लेबर रूप व गायनी वार्ड को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बताया कि लेबर रूम व गायनी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।
उधर, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल 128 मरीज सामने आए। इनमें से मौजूदा समय में महज 7 ही एक्टिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया कि 121 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।