फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र के बक्सापुर गांव में सोमवार सुबह रास्ते के विवाद में एकजुट लोगों ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। सूचना मिलने पहुंचे एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही पुलिस को उचित कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामआसरे व आशाराम के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। बताया जाता है कि आशाराम के घर के सामने से होकर रामआसरे के घर तक जाने का रास्ता है। आरोप है कि आशाराम पक्ष उन लोगों को इस रास्ते से आने-जाने से रोकता है।
सोमवार सुबह दीपक यादव (35) पुत्र रामआसरे साइकिल से बाजार जा रहा था। आरोप है कि जब वह आशाराम के घर के सामने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद रामआसरे के पुत्र जयप्रकाश व अन्य ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता अभद्रता करते हुए उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे बुरी तरह पीटा गया। चीख पुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। लाठी-डंडों के हमले से दीपक बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन

घरवाले ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर सीएचसी, रामनगर पहुंचे। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, जानकारी होते ही एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें