फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कहानी में मृत्युंजय व रंगोली में मधु रहीं अव्वल

Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 सोमवार को भीटी क्षेत्र के अभ्युदय डिफेंस एकेडमी रैमलपुर सोनाव में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। भीटी के अभ्युदय डिफेंस एकेडमी रैमलपुर सोनाव में बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कविता लेखन में मृत्युंजय कुमार प्रथम स्थान पर, हर्षित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कहानी लेखन में मृत्युंजय प्रथम, सौरभ सेन द्वितीय व शिवम राज तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में मधु व खूशबू, भाषण में विवेक जायसवाल व चित्रकला में अभिनव प्रजापति पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखकर, युवाओं से कहा कि उत्कृष्ट सोच उत्तम विचार, कार्य में दक्षता व अनुशासन की महत्ता को अपने अंदर विकसित करें, जिससे युवा विकसित भारत के परिदृश्य को साकार कर सकें। राष्ट्रीय युवा उत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व, कृतित्व की वर्तमान परिवेश में उपादेयता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उदय प्रताप वर्मा, राघवेंद्र सिंह, अतुल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सुनील यादव, अजय प्रताप, ज्योति मौर्य, लेफ्टिनेंट डॉ. हरीश कुमार सिंह, अंबुज दुबे व विशाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें