फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झारखंड के युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 12 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के पंजूपुर में स्थित ईंट भट्ठे पर रविवार देर रात झारखंड निवासी युवक मिथुन भुईया (20) का शव पीपल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

झारखंड प्रांत के पलामू जिले के थाना परासी के लीलामती गांव निवासी प्रमोद कुमार दो दशक पूर्व अपने परिवार के साथ सम्मनपुर के पंजूपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने आए थे। इस बीच उनके बेटे मिथुन भुईया का जन्म हुआ। दो साल पूर्व प्रमोद की मौत हो गई थी। बीते साल मिथुन का विवाह भट्टे पर काम करने वाली क्रांति के साथ हुआ था। आठ माह पूर्व क्रांति ने बेटी को जन्म दिया था। मिथुन शराब का आदी था। रविवार को भी उसने शराब पी रखी थी। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। नाराज होकर मिथुन मौके से चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन चालू की तो भट्ठे पर लगे पीपल के पेड़ पर शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें