फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 3050 बच्चों को लगाया गया एमआर का टीका

Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर क्षेत्र में सोमवार को संचालित एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 40 विद्यालयों में 3050 बच्चों को टीका लगाया गया। अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को खसरा और जर्मन खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान दो स्थानों पर इसका विरोध भी हुआ लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद टीका लगवाया गया। अभियान के दौरान एआरओ श्रीशचंद्र मिश्रा ने कई विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण कक्ष, बच्चों की उपस्थिति, वैक्सीन की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की जांच की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार राय ने बताया कि एमआर टीका पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार, बीसीपीएम ललन गुप्ता माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें