फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दो ट्रेनों के ठहराव का कराया शुभारंभ

Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो नई ट्रेनों का ठहराव होने को लेकर शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन हुआ। सांसद हरिओम पांडेय ने इनमें से एक ट्रेन छपरा दिल्ली एक्सप्रेस अप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  लगभग एक पखवारे पहले रेलवे ने दो साप्ताहिक ट्रेनों छपरा दिल्ली एक्सप्रेस तथा अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस  के अकबरपुर में ठहराव की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इनका इसके बाद से अप व डाउन दोनों समय ठहराव होने लगा था। इस बीच शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। सांसद हरिओम पाण्डेय ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छपरा दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

एडीआरएम रवि चतुर्वेदी ने कहा कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा आने वाले दिनों में उपलब्ध कराई जाएंगी।  कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, टांडा विधायक संजू देवी तथा अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त,  जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, आदित्य शुक्ला, रामसूरत मौर्य, सुदीप मिश्र, बाबा रामशबद यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें