फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच तहसीलों में जल्द तैनात होंगे मोटर निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों पर रोक लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर शीघ्र ही जिले की सभी पांच तहसील में मोटर वाहन निरीक्षक तैनात होंगे। एक सुरक्षाकर्मी के साथ संबंधित मोटर वाहन निरीक्षक वाहनों की फिटनेस की जांच करेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई करेंगे। इसे लेकर जरूरी तैयारी यहां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय व यातायात पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में सड़क हादसों पर रोक नहीं लग रही है। आए दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्र में होने वाले हादसे में लोग घायल हो रहे हैं तो कई जान भी गवां रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए स्कूल कॉलेजों में गोष्ठी का आयोजन कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है तो जागरूकता संबंधित पंफ्लेट का भी वितरण लोगों में किया जाता है। इन तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे लगातार हो रहे हैं।
इसे देखते हुए ही अब शासन ने बीते दिनों प्रत्येक तहसील में मोटर वाहन निरीक्षक की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि जिले में पांच तहसील अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, आलापुर व टांडा है। इन सभी तहसील मुख्यालय पर शीघ्र ही मोटर वाहन निरीक्षक तैनात होंगे। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार संबंधित निरीक्षक को बाइक के साथ ही एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाएगा। यह निरीक्षक सड़क हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाएंगे और मॉनीटरिंग भी करेंगे। इसके साथ ही फिटनेस की भी जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन



सड़क हादसों पर लगेगी रोक
जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालय पर मोटर वाहन निरीक्षक की तैनाती शीघ्र ही हो जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निरीक्षक की तैनाती से सड़क हादसों पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकेगा। - सत्येंद्र यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें