फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों के समग्र विकास के लिए माताएं होंगी प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के समग्र विकास के लिए उनकी माताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, अच्छी आदतों के बारे में बारीकियां समझाई जाएंगी। इसके लिए जनवरी और फरवरी में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जहां पर 2,27,152 बच्चों का पंजीकरण है। इन बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा के साथ पोषण के लिए हॉट कुक्ड मील परोसा जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से परिषदीय विद्यालयों में संचालित 1087 आंगनबाड़ी केंद्रों पर माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए हर केंद्र के लिए 500 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में किया गया है।
इसके पीछे मकसद है कि बच्चों की प्रथम शिक्षिका उनकी मां को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने के अवसर से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा सके। इसमें बच्चों की देखभाल के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने में उनकी भूमिका बताई जाएगी। शिक्षा विभाग के साथ आईसीडीएस के सुपरवाइजर भी इसमें शामिल होंगे। इसके लिए 29 जनवरी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का विषय अच्छा खानपान व अन्य आदतें एवं परिवेशीय समझ की थीम पर होगा। वहीं 11 फरवरी कलात्मक गतिविधियां (कला, गीत व नृत्य ) सौंदर्यबोध एवं सांस्कृतिक विकास थीम पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉकवार चयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र
अकबरपुर- 159
बसखारी- 69
भीटी- 86
भियांव- 137
जहांगीरगंज- 122
जलालपुर- 151
कटेहरी- 126
रामनगर- 95
टांडा- 138
टांडा नगर- 4

तय की गई जिम्मेदारी
बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आपसी समन्वय से को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम होगा, जिसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

- भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें