फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी, आंखों के सामने जाते देखता रहा युवक

Thu, 04 Dec 2025 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से शादी रचा ली। युवक आंखों के सामने महिला को जाते देखता रहा। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज क्षेत्र का प्रेम-प्रसंग का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। यहां पांच बच्चों की मां ने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी के चली गई। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


मूल रूप से देवरिया की रहने वाली मुन्नी देवी की शादी हुसेनपुर खुर्द गांव अखिलेश से हुई थी। उनको पांच बच्चे हैं। इसी बीच उसका निखिल (18) से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। निखिल, देवरिया में कबाड़ खरीदने गया था। इसी दौरान दोनों में मुलाकात हुई थी। अब दोनों ने रामनगर बाजार स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। 

शादी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रही। हालांकि, प्रेमी निखिल के परिवारीजन शादी से सहमत नहीं नजर आ रहे थे। लेकिन, बेटे की जिद के कारण उनकी एक न चली। प्रेम प्रसंग की यह अनोखी कहानी लोगों की जुबान पर है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें