फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद मां-बेटी ने जहर खाया

Sat, 18 Feb 2017 09:55 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कहल से तंग होकर मां-बेटी ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला की मौत हो गई। हालत की गंभीरता को देखते हुए पुत्री को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


बेवाना थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों के अनुसार सुशीला (40) अपनी बेटी सीमा (17) के साथ कमरे में गई।

कुछ ही देर में दोनों को उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज  कराया, लेकिन तबियत में सुधार होने की बजाए और बिगड़ गई। जब उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी, तो परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला की मौत हो गई। पुत्री की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बीते कई दिनों से  किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी से परेशान दोनों ने शुक्रवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें