फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी के अपहरण में चारों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोर्ट में बयान दर्ज कराकर लौट रही किशोरी का फिर से अपहरण हो जाने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कुल चार आरोपियों के खिलाफ आलापुर थाने में एक दिन पहले केस दर्ज हुआ था। अपहरण से नाराज लोगों ने शहजादपुर पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के शहजादपुर की एक किशोरी को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय में पेश किया था। दरअसल बीते दिनों उसका अपहरण हो गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे अब कोर्ट में पेश कर बयान कराया। कोर्ट ने उसे बाल कल्याण समिति के पास भेजा। वहां किशोरी ने अपनी मां व भाई के पास जाने की इच्छा प्रकट की। मां ने पुत्री को अपने देवर व पुत्र के साथ आलापुर स्थित ननिहाल के लिए भेजा।
आरोप है कि रास्ते में उसी आरोपी किशन निषाद ने एक बार फिर से किशोरी का अपहरण कर लिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। एसपी के निर्देश पर आननफानन आलापुर पुलिस ने किशन निषाद के अलावा उसके भाई प्रवीण निषाद, हिमांशु व अरुण यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें