अंबेडकरनगर। किशोरी बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम व जन विकास केंद्र भितरीडीह की ओर से अकबरपुर के ताराखुर्द व चंदनपुर न्याय पंचायत के आठ ग्राम पंचायतों के 20 गांवों में शुक्रवार को किशोरी स्वास्थ्य संवेदीकरण बैठकों का आयोजन किया गया।
सचिव गायत्री ने कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु किशोरियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आयु में उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल भविष्य में स्वस्थ मातृत्व और सशक्त जीवन की आधारशिला रखती है। मानवाधिकार रक्षक मनोज कुमार ने किशोरावस्था में पोषण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किशोरियों को प्रतिदिन वसा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन और फाइबर का संतुलित सेवन भी अनिवार्य है। प्रशिक्षिका अनुपम ने किशोरियों को युवावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी।
प्रशिक्षिका निरकला ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान 500 से अधिक किशोरियों को बाला के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरित किए गए। गुलशन कुमार, धीरेंद्र, अंजलि, महिमा, गुड़िया, गीतिका, रीता, लक्ष्मी, गीता, वंदना, सीता उपस्थित रहीं।