फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो में सृष्टि ने बढ़ाया जिले का मान

Fri, 27 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर की रहने वाली उभरती ताइक्वांडो खिलाड़ी सृष्टि जायसवाल कम उम्र में ही जिले का नाम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर रोशन कर रही हैं। मात्र 11 वर्ष की उम्र में खेल की शुरुआत करने वाली सृष्टि आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सृष्टि ने बीते वर्ष दिसंबर माह में गोरखपुर में हुई प्रतियोगिता में नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि सहजनवा में हुई स्टेट स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीत चुकी हैं। सृष्टि अकबरपुर के एक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में उनकी बराबर रुचि है। पिछले पांच-छह वर्षों से वह नगर के एक ट्रस्ट के माध्यम से कोच रवींद्र राजभर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। सृष्टि के पिता श्याम जी जायसवाल किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां शिल्पी जायसवाल एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सृष्टि बताती हैं कि ताइक्वांडो के लिए उन्हें सबसे अधिक प्रेरणा अपनी मां से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें