फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अभियान चलाकर रोपे जाएंगे 34 लाख से ज्यादा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वन विभाग आगामी दिनों में 34 लाख 65 हजार 880 पौधे रोपेगा। कई विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य का पूरा करने के लिए 20 नर्सरी में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विशेष अभियान में पौधों को विभिन्न स्थानों पर रोपा जाएगा। इसमें सागौन, शीशम, अर्जुन, अमरूद व आम आदि के पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण की बेहतरी के लिए वन विभाग प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण करता है। जून व जुलाई माह में चलने वाले इस विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। समय पर पौधे तैयार हो जाएं इसके लिए 20 राजकीय नर्सरी पर पिछले कुछ दिनों से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उनकी गुणवत्ता ठीक रहे इसका पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पौधे ऐसे हों जिनका लाभ आम लोगों को मिल सके, इस पर भी फोकस किया जा रहा है।
वन विभाग ने तय किया है कि विशेष वन क्षेत्र, ग्राम समाज की भूमि, अन्य सार्वजनिक स्थल तथा राजकीय कार्यालयों व अन्य राजकीय संस्थानों के परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा। विभाग की तैयारी यह है कि पौधरोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाए। पौधे लगाने के बाद उन्हें पशुओं से बचाने का प्रबंध होगा तो वहीं पानी उपलब्धता की जिम्मेदारी भी की जाएगी।
विज्ञापन


-
विभागवार तय हुआ लक्ष्य
आगामी दिनों में चलने वाले विशेष अभियान में 12,24,700 पौधे वन विभाग लगाएगा। ग्राम विकास विभाग 13,48,671, कृषि विभाग 3,50,000, राजस्व विभाग 1,13,049, पंचायतीराज विभाग 1,37,579, नगर विकास विभाग 20,264, लोक निर्माण विभाग 11,732, बेसिक शिक्षा विभाग 12,798, जल शक्ति विभाग 11,732, उद्यान विभाग 1,66,374, उच्च शिक्षा विभाग 17,065, उद्योग विभाग 8532 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग 8532 पौधे लगाएगा। कई अन्य विभागों को भी इसी तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


की जा रही हैं तैयारियां
विशेष अभियान की तिथि अभी तय नहीं हुई है। तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। साढ़े 34 लाख से अधिक पौधे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। - डॉ. उमेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें