फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मानसून सिर पर, पूरी नहीं हो सकी शहर के नालों की सफाई

विज्ञापन
अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के टांडा रोड पर गंदगी से पटी नाली। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बरसात में जलभराव की समस्या न हो इसको लेकर शासन ने 25 मई तक सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का निर्देश दिया था। रविवार को सफाई कराने का अंतिम दिन था, लेकिन शहर के नालों की शत-प्रतिशत सफाई अभी भी पूरी नहीं हो सकी। तेज बारिश होने पर वार्डों में जलभराव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों नाला सफाई का निरीक्षण करने आए सहायक निदेशक नगरीय ने अधिशासी अधिकारी से समय सीमा के भीतर सफाई का काम पूरा करने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक 90 प्रतिशत नालों की सफाई हो पाई है, जिससे बरसात में जल निकासी की समस्या गंभीर हो सकती है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में 237 छोटी नालियां, 36 मंझोले नाले व छह बड़े नाले हैं। इसके अलावा हर वार्डों में अनगिनत नालियां हैं। वहीं बारिश के दिनों में शहर के अधिकांश मोहल्लों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो जाती है।
इसे देखते हुए शासन की तरफ से 25 मई तक सभी छोटे-बड़े नालों व वार्डों की नालियों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके यह समय सीमा खत्म हो गई है लेकिन सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। वैसे तो शुरू में नगर क्षेत्र में सफाई का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन बीच में काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण 90 प्रतिशत ही नालों की सफाई हो पाई है जबकि 10 प्रतिशत बाकी है।
विज्ञापन


जल्द पूरा किया जाएगा काम
शहर में नालों की सफाई 90 प्रतिशत हो गई है। बीच में एक दो दिन बारिश के कारण काम थोड़ा प्रभावित हुआ था लेकिन अब सब सामान्य है। अधिकतर बड़े नाले साफ हैं, बाकी जहां भी सफाई नहीं हुई है। एक दो दिन के अंदर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- बीना सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें