फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन की दुआ के साथ मनी बकरीद

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ईदगाह में बकरीद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमन-चैन व शांति की दुआ के साथ उल्लास से ईद उल अजहा पर्व बुधवार को मना। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों में कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ईद की विशेष नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद व ईदगाहों के आसपास पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कुर्बानी के दौरान भी किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो, इसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। बुधवार को सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह पर शहर इमाम हाफिज शकील अख्तर ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई। दिशा निर्देशानुसार एक साथ 50 लोगों ने नमाज अदा की। हाफिज शकील अख्तर ने इस दौरान दुआ कराई कि कोरोना महामारी जल्द देश दुनिया से समाप्त हो जाए। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना अकबर अली ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई।
लोरपुर, सिझौली, हजपुरा, टांडा, भीटी, जलालपुर, आलापुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा पर्व की विशेष नमाज अदा की गई। इससे पहले सुबह से ही कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। जो गुरुवार को भी जारी रहा, शुक्रवार तक कुर्बानी होगी। एएसपी संजय राय ने बताया कि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें