फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े अध्यापिका का मोबाइल छीनकर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका की मोबाइल उचक्कों ने छीन लिया। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। अध्यापिका ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत करमुहा डींगरपुर निवासी आद्या यादव राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधवपुर में सहायक अध्यापिका के तौर पर कार्यरत हैं। अध्यापिका के अनुसार सोमवार सुबह वह करीब पौने नौ बजे विद्यालय पहुंची। वह विद्यालय में प्रार्थना की तैयारी करा रही थीं। इसी बीच उनके पति का फोन आ गया।
उन्होंने जैसे ही मोबाइल हाथ में लिया इसी बीच हेलमेट लगाए बाइक सवार दो उचक्के स्कूल परिसर में पहुंच गए और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक दोनों फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दिया। कुछ देर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी ली। बाद में अध्यापिका थाने पहुंच घटना की तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें