फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मजदूर से मोबाइल व नकदी लूटी

Sat, 11 Jan 2025 12:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बनगांव मार्ग पर नहर के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े मजदूर से मोबाइल व नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोटवा किशुनीपुर निवासी रवींद्र प्रजापति के मुताबिक कि शुक्रवार की सुबह वह बनगांव मार्ग पर मजदूरी करने गया था। दोपहर एक बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। सुकलहिया नहर के पास सूनसान जगह पर दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और डरा धमकाकर मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश भाग निकले। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें