अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कुश्ती 45 किग्रा में दुर्गेश, 48 किग्रा में अभिषेक, 51 किग्रा में सूरज, 55 किग्रा में विजय, 57 किग्रा में नीरज विजेता बने। 61 किग्रा में रवि यादव, 65 किग्रा में कृष्ण कुमार यादव, 70 किग्रा में वंश, 74 किग्रा में श्रवण पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। भारोत्तोलन 49 किग्रा में नीतू यादव, 55 किग्रा में अंशिका गुप्ता, 59 किग्रा में हर्षिता यादव, 45 किग्रा में चंचल, 55 किग्रा में खुशबू गौड़ ने बाजी मारी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी, कार्यक्रम प्रभारी अतुल कुमार सिंह, सहायक प्रभारी ज्योति मौर्य, कुश्ती प्रभारी सुनील यादव व भारोत्तोलन प्रभारी अजय प्रताप यादव ने मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि फिटनेस जीवन का अमूल्य अस्त्र है, इसको बनाये रखना प्रत्येक मानव का धर्म एवं कर्म है। स्वस्थ शरीर, संगठित मन, जीवन की अपार सफलता का राज है। सफलता का मूल मंत्र उत्तम स्वास्थ्य है जो कुश्ती व भारोत्तोलन खेल में पारंगत होने पर आसानी से प्राप्त हो सकती।
इस अवसर पर भारोत्तोलन व कुश्ती कोच सत्यम सिंह व अभिषेक सिंह, विशाल श्रीवास्तव, अनुपम, संजय अध्यक्ष मंगल दल, प्रवीण गुप्ता यूथ आईकॉन, पन्तलाल, सूर्यनाथ, दिलीप वर्मा, झुरई, रामदास, राधेश्याम वर्मा, जीतेंद्र मौर्य आदि का विशेष योगदान रहा।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द