फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मांगों के समर्थन में अनशन करेंगे मनरेगा मजदूर

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र(अंबेडकरनगर)। दो सौ दिन का काम व 400 रुपये मजदूरी दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को मनरेगा मजदूर संघ की बैठक अहिरौली में हुई। कहा गया कि न तो निगरानी समिति का सदस्य मनरेगा मजदूरों को बनाया जा रहा है और न ही ऑडिट करने का ही काम दिया जा रहा। श्रम विभाग की वेबसाइट बेहतर ढंग से काम नहीं कर रही। तय किया गया कि मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र ही प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वैभव आनंद पांडेय ने कहा कि महंगाई तो लगातार बढ़ रही, लेकिन मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। धर्मेंद्र कुमार, सचिन, बसंत कुमार, मयाराम, रामउजागिर, रामानंद, रघुराम, रामनरेश, शिवम ने कहा कि कहा कि संबंधित मागों को लेकर नवंबर माह में प्रत्येक ब्लॉक पर भूख हड़ताल की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें