फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पदों का अंतिम आरक्षण जारी

Wed, 07 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी सीट के आरक्षण में बदलाव न करते हुए पूर्व में जारी सूची को ही अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया । इससे संबंधित ग्राम पंचायत के उन लोगों को तगड़ा झटका लगा, जिन्होंने आपत्ति देकर मनमाफिक आरक्षण करा कर चुनाव लडने का मन बना लिया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले की 930 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की प्रस्तावित सूची जारी हुई थी। इस सूची को ब्लॉक कार्यालयों पर चस्पा भी कर दिया था। तीन अक्तूबर तक आपत्तियां जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया था। इस पर कुल 192 आपत्तियां आईं।

इन आपत्तियों को डीएम विवेक की अध्यक्षता में गठित टीम ने सघनता से जांच की। जांच में आरक्षण सूची में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया। पुरानी सूची को ही यथावत रखते हुए बुधवार को उसे जारी कर दिया गया। गौरतलब है कि भियांव ब्लॉक में 83, जलालपुर में 120, अकबरपुर में 136, टांडा में 119, भीटी में 92, कटेहरी में 97, बसखारी में 72, रामनगर में 104 व जहांगीरगंज में 107 ग्राम पंचायते शामिल हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। बताया कि पूर्व की ही सूची को बगैर किसी संशोधन के बुधवार देर सायं ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें