फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सशस्त्र बदमाशों ने लूट के इरादे से शुक्रवार को सुबह जनसेवा केंद्र संचालक को जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा में गोली मार दी। बदमाश हालांकि रुपये से भरा बैग छीन पाने में सफल नहीं हुए। पकड़े जाने के भय से बदमाश हवा में असलहे लहराते हुए भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। घायल संचालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के सिंगीपुर निवासी प्रदीप तिघरा बाजार में स्थापित जनसेवा केंद्र का संचालक है। वह शुक्रवार करीब 10 बजे करीब बाइक से जनसेवा केंद्र जा रहा था। जब वह जयगुरुदेव महाविद्यालय तिघरा के निकट पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे रुपये से भरा बैग छीनने लगे। प्रदीप ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके चेहरे पर लगी। इसके बाद लोगों की आवाजाही देख पकड़े जाने के भय से दोनों बदमाश बैग छोड़ बाइक से भाग गए।
इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल प्रदीप को सीएचसी सेमरा भियांव पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच सीओ जलालपुर अशोक कुमार सिंह व जैतपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्त मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कराई गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसके बाद घायल जनसेवा केंद्र संचालक के पिता रामरूप ने जैतपुर थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ मामले में केस दर्ज कर लिया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों, नागरिकों व परिवारीजनों से जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि बदमाशों का जल्द पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें