फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तेरहवीं में शामिल होने आया था युवक, करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अचलूपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुआ युवक दुबई में रहकर नौकरी करता था। बीते दिनों ही वह अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने आया था। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अचलूपुर गांव निवासी भूपेंद्रनाथ वर्मा (40) दुबई में रहकर नौकरी करता था। बीते दिनों वह दिवंगत हुए पिता की तेरहवी में शामिल होने के लिए दुबई से घर पहुंचा था। बुधवार को उसके पिता राधेश्याम वर्मा की तेरहवीं थी। तेरहवीं संपन्न होने के बाद गुरुवार को वह टेंट हाउस का सामान पहुंचाने के लिए ट्रॉली पर खड़ा था। बताया जाता है कि इस बीच जब वह लोहे की एक पाइप को ट्रॉली पर रख रहा था, तभी अनियंत्रित हो गया और पाइप बगल से गुजरी बिजली की लाइन से छू गया। लाइन में करंट होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। तीन भाइयों में भूपेंद्र सबसे बड़ा था। घटना से भूपेंद्र की पत्नी संध्या वर्मा व तीन बच्चे एक झटके में बेसहारा हो गए। बाबा के बाद पिता का साया उठ जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उसका दाह संस्कार इल्तिफ़ातगंज में सरयू नदी के किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें