फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: असलहा लेकर स्कूल बस में चढ़े बदमाश, दहशत में बच्चे

Mon, 03 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छात्रों को लेकर जा रही स्कूली बस को रोक कर तीन बदमाश अंदर चढ़ गए और असलहा लहराते हुए हंगामा करने लगे। इससे बच्चे दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर तीनों उतरकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली जलालपुर क्षेत्र स्थित डीडी सेंट्रल एकेडमी स्कूल की एक बस सोमवार को छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। बस समीर चौधरी चला रहा था। जैसे ही अकबरपुर रोड से फतेहपुर होते हुए आगे निकली, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर बस को बीच रास्ते रोक लिया। जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक तीनों बस में चढ़कर असलहा लहराते हुए हंगामा करने लगे।
यह देखकर बच्चे दहशत में आकर चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग शोर सुनकर बस की ओर बढ़े तो तीनों उतरकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इसके बाद चालक ने बच्चों को घर छोड़ा और स्कूल प्रबंधक को जानकारी दी। शाम को कोतवाली पहुंचकर पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें