फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के संदेह दूध, पनीर व आईस्क्रीम का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को भी जांच अभियान चलाया। इस दौरान दूध, पनीर व आइस्क्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर टीम ने सोमवार को सघन जांच अभियान चलाकर कई जगह से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सम्मोपुर गांव के पास दूध विक्रेता दिव्यप्रकाश से दूध का नमूना लिया गया।
सैदापुर बाजार स्थित नंद डेयरी का जायजा लिया। यहां मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया। जलालपुर के उस्मापुर में न्यू खुशी आईस्क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां से आईस्क्रीम का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें