फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर से घायल अधेड़ की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में शनिवार को मौत हो गई। भीटी के अढ़नपुर निवासी सुकन (55) खेती और मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

शाम सात बजे भीटी-महरूआ मार्ग के रास्ते घर लौट रहे थे। गांव के निकट भीटी की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया था। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें