फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मछली पालन वाले तालाब की रखवाली को गया था

Sun, 11 Jan 2026 09:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में एक युवक का शव तालाब किनारे लगे पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की एक युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो रोना बिलखना शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना आलापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मंडप गांव की है। गांव निवासी जयप्रकाश निषाद (45) का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर तालाब के पास बरगद के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। 

पत्नी सावित्री के अनुसार, जयप्रकाश के नाम तालाब का पट्टा था। इसमें वह मछली पालन करते थे। रोजाना तालाब देखने जाते थे। कई बार रात में वहीं रुककर रखवाली करते थे। शनिवार की शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद वह तालाब की ओर गए थे। 
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें