फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मनाया गया मीना दिवस

Wed, 24 Sep 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर ​स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गदांया में फर्नीचर व वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, नियमित स्कूल भेजने, सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करने व अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मीना दिवस मनाया गया। इसमें जिले में उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मीना मंच के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गदांया में प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पावर एंजिल छात्राओं के साथ केक काटकर मीना का जन्म दिन मनाया। विद्यालय में मीना मेला, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई गईं। मीना का किरदार एक प्रेरणादायी बालिका के रूप में प्रस्तुत किया गया। यूनिसेफ ने मीना मेले में अभिभावकों और ग्रामीणों को लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बीईओ हिमांशु मिश्रा, जिला समन्वयक विकास चौधरी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश कुमार तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
इनसेट-
बैंक ने किया फर्नीचर व वाटर कूलर दान
अकबरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गदांया में आईडीबीआई बैंक ने 25 सेट फर्नीचर व एक ऑरो दान किया। शाखा प्रबंधक आजाद बहादुर सिंह व सहायक शाखा प्रबंधक देवेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
छात्र-छात्राओं को पूर्णरूप मिले शिक्षा
जलालपुर। मिशन शक्ति के तहत जलालपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह से मिष्टी, सात की अमृता व आठ की श्रेया को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अंसर एजाज व अध्यापिका रेखा वर्मा व तीनों पावर एंजेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, समान अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शिक्षिका मंजुलता, शबनम फात्मा, निशा देवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें