फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगरोदय योजना के तहत सुधरेंगी नगर पालिका की सड़कें

Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बदहाल सड़कों की दशा जल्द सुधरेगी। पालिका की ओर से दो सड़कों व दो मार्गों पर पटरी निर्माण कराया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर क्षेत्र के तहत कई सड़कों की दशा काफी खराब है। इन्हें दुरुस्त कराने के लिए पालिका ने कार्ययोजना बनाई है। इसमें टांडा रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाना है। रतनपुर में भी सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। पुरानी तहसील तिराहे से पटेलनगर तक सड़क के किनारे पटरी निर्माण व पटेल तिराहे से बसपा कार्यालय तक भी सड़क के किनारे पटरी निर्माण कराया जाएगा। इससे सड़क के किनारे चलने वाले राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। ईओ बीना सिंह ने बताया कि दो सीसी मार्ग और दो सड़कों पर पटरी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन काम शुरू कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें