फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध मेडिकल स्टोर सील, तीन दवाओं के नमूने लिए

Fri, 28 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में मेडिकल स्टोर सील करती टीम। 
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। औषधि निरीक्षक की टीम ने शुक्रवार को नगर के जफराबाद में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा है। टीम ने तीन संदिग्ध दवाओं का नमूना लेने के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि जफराबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम की जांच में लाइसेंस न होने के संदेश पर औषधि निरिक्षक को बुलाया गया। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने जफराबाद स्थित यूनिवर्सल मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में मेडिकल स्टोर संचालन अवैध पाया गया।
इस पर टीम ने तीन संदिग्ध दवाओं का नमूना लेने के साथ स्टोर को सील कर दिया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीनों नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें