फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज को 20 पीजी सीटों की मिली मंजूरी

Sat, 18 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महामाया राजकीय एलोपै​थिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज को एमडी-एमस में पीजी की 20 सीटों के संचालन की मंजूरी मिल गई है। अब तक केवल कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में एमडी-एमएस की पांच सीटों के साथ पीजी शिक्षा सीमित थी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 6 नए विभागों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मंजूरी से न सिर्फ यहां एमबीबीएस चिकित्सक उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने मेडिकल कॉलेज को एमडी-एमएस में पीजी सीटें मुहैया कराने के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा था। इसमें विभिन्न विभागों की 34 सीटें शामिल थीं। इससे पहले यहां एमडी-एमएस की पांच सीटों के अलावा डीएनबी की 15 सीटों पर पीजी की सीटें स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें नाक-कान-गला की दो, टीबी और चेस्ट में एक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फैमिली मेडिसिन, निश्चतेना विभाग में चार-चार सीटें शामिल हैं।

15 साल में मेडिकल कॉलेज को उपलब्धि
डाॅ. मुकेश राणा प्रोफेसर मेडिसिन विभाग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज संचालन को करीब 15 वर्ष हो गए हैं और यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। यहां पीजी कक्षाएं शुरू होने से पूरे जिले को इसका लाभ मिलेगा। यहां पर आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक मुहैया हो सकेंगे।
विज्ञापन




प्वाइंटर
इन विभागों में मिली पीजी सीटें
बाल रोग विभाग- 2
सामान्य मेडिसिन- 4
नेत्र रोग- 2
पैथोलॉजी- 4
जनरल सर्जरी- 4
फॉरेंसिक मेडिसिन- 4

मेडिकल काॅलेज को मिली उपलब्धि
मेडिकल कॉलेज काे दिवाली के मौके पर बड़ी उपलब्धि मिली है। मेडिकल कॉलेज की दशा और दिशा में परिवर्तन आएगा। बेहतर लेक्चर हॉल और प्रयोगशालाएं मुहैया हो सकेंगे।
विज्ञापन


- डॉ. मुकेश यादव, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें