फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लूट का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज के बिडहरघाट पुलिस चौकी के निकट कपड़ा व्यापारियों से हुई 18 लाख 40 हजार रुपये की लूट के पांच दिन बाद भी पुलिस मास्टरमाइंड तक पहुंचने में नाकाम है। यह घटना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, हालांकि स्वाॅट टीम पड़ोसी जिले में डेरा डालकर मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पहचान होने के बावजूद, मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से आंबेडकर जयंती के सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन लगा रहा, जिसके चलते लूट की घटना पर कार्रवाई मंद पड़ गई थी। हालांकि अब तक 20 से अधिक संदिग्धों से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही 300 से अधिक सीसीटीवी पुलिस खंगाल चुकी है। पुलिस मास्टरमाइंड के परिजनों व करीबियों के मोबाइल नंबरों की कुंडली खंगाल उसे दबोचने की फिराक में है। एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें