फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतौंधी से बचाने के लिए बच्चों को दें विटामिन ‘ए’ की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बीते दिन आंगनबाड़ी उपकेंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मसूदपुर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचकर एक बालक को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खानपान को लेकर गर्भवती को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र मैनपुर, अशरफपुर, अरई व श्रीपुर आदि के भ्रमण के दौरान आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम से कहा कि अपने कार्यों को लेकर सजग रहें। इसके बाद वे मसूदपुर में आशा बहू सुरेखा के घर आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने अनुष्क पुत्र प्रमोद को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई।
उन्होंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि गर्भावस्था के दौरान खानपान का महत्व मायने रखता है। कई बार जागरूकता की कमी के चलते महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी खानपान का ख्याल नहीं रख पाती हैं जो कई बार समस्या का कारण बन जाती है।
विज्ञापन

आयोडीन नमक के महत्व पर भी चर्चा की गई। कहा कि कोई भी बच्चा विटामिन ‘ए’ की खुराक से वंचित न रह जाए। विटामिन ‘ए’ के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में रतौधी नहीं होती। साथ ही बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें