फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नीतू 
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा के अजमेरी बादशाहपुर में विवाहिता नीतू की शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

टांडा के छज्जापुर निवासी लीलावती के मुताबिक छह साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी नीतू (32) का विवाह अजमेरी बादशाहपुर निवासी अनूप के साथ किया था। तत्समय अपनी हैसियत के हिसाब से उपहार दिए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी को कम दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच बेटी अनन्या व देवांश का जन्म हुआ। शनिवार भोर चार बजे मृतका के चचेरे भाई दशरथ मांझी के पास नीतू के ससुराल में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि नीतू को बेहोशी हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आनन-फानन में दशरथ अपनी चाची लीलावती के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने बताया कि नीतू को मृत अवस्था में चिकित्सालय लाया गया था। प्रभारी कोतवाल श्रीचंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें