फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वक्फ विवाद में आरोपी प्रधानाचार्य को नोटिस

Sun, 08 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। सराय चौक स्थित मस्जिद व रोजा हजरत कासिम वक्फ संख्या-857 के प्रबंधन में धांधली की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मीनाक्षी सिंह ने आरोपी प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शिया नेता इब्ने अली जाफरी ने आरोप लगाया है कि ग्राम उफरौली के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नियमों के विरुद्ध वक्फ कमेटी के प्रबंधक बने हुए हैं। उन पर मस्जिद की 70 दुकानों के किराए और चंदे की राशि में वित्तीय हेराफेरी करने के साथ-साथ, स्कूल से अनुपस्थित रहकर शैक्षणिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। जिला स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद शिकायत उपनिदेशक (बेसिक शिक्षा) फैजाबाद मंडल तक पहुंची। बीईओ ने बताया कि प्रधानाचार्य का जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें